छात्र संघ प्रतिनिधियों ने प्राचार्य को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

चमोली। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के छात्र संघ प्रतिनिधियों एवं एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने सोमवार को महाविद्यालय प्राचार्य को सात सूत्रीय ज्ञापन सौपा है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्राचार्य डा. एनके बरमोला के माध्यम से भेज गये 7 सूत्रीय ज्ञापन में भौतिक एवं अंग्रेजी प्राध्यापक की नियुक्ति,राजनीति शात्र, समाज शात्र एवं इतिहास की पीजी कक्षाएं संचालित करने,महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट खोलने,बालिका कॉमन रूम बनाने, एमएससी की कक्षाएं संचालित करने सहित सात सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया है, साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत रावत, सचिव वर्षा,एबीवीपी के नगर अध्यक्ष प्रकाश खत्री, प्रियंका आदि सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *