प्रो़ कटियार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
चम्पावत। डिग्री कॉलेज के प्रो़ एस के कटियार को लाइफ साइंस वनस्पति विज्ञान विषय के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरुस्कार प्रास्पर फाउंडेशन तमिलनाडु ने शिक्षण तथा अनुसंधान उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया है। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो़ डॉ सुनील कुमार कटियार को एग्री इनोवा 2023 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रीसेंट इनोवेशन के दौरान शिक्षण तथा अनुसंधान उत्कृष्टता अवार्ड के तहत उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। उनको अवार्ड मिलने पर प्राचार्य अनुपमा तिवारी, डॉ़ महेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र गुप्ता, आभा शर्मा, बीपी सिंह आदि ने बधाई दी है।
