डेढ़ सौ खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में पहुंचे
चम्पावत। पैती फुंगर खेल मैदान में चल रही श्री घटोत्कच फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला मैच जूप और ढकना के बीच खेला गया। इसमें जूप ने ढकना को 3-0 से हराया। दूसरा मैच पाटन लोहाघाट व घटोत्कच एफए के बीच खेला गया। जिसमें पाटन ने घटोत्कच एफए को 3-1 से हराया। टूर्नामेंट में जिले की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला सेमीफाइनल मैच पाटन और घटोत्कच एफबी और दूसरा सेमीफाइनल मैच गोलमाफिया और जूप के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता को आयोजन में डॉ. बीसी जोशी, मनमोहन बोहरा, गिरीश जोशी, संजय महर, गिरीश भट्ट, विजय, राजेंद्र महर, गणेश महर, मोहित, अजय आदि लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
