जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चार सितंबर को साजिद अली निवासी ग्राम चौमेला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन सितंबर की रात सिडकुल मार्ग पर नजरान, सैजी, जिशान, फरमान, खालिद, चुन्नू, चांद ने जानलेवा हमला किया। फायरिंग में गाड़ी के शीशे टूट गए थे। साजिद ने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने शहजाद खां उर्फ शैजी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
