विधानसभा में मुद्दा उठाने पर जताया आभार
हरिद्वार। विधानसभा सत्र के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने जिले में वन गुर्जर और टिहरी विस्थापितों को आवंटित भूमि का भूमिधरी अधिकार घोषित किए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। विधानसभा में विधायक ने कहा कि 2002 मे एक विशेष योजना के अंतर्गत विस्थापित परिवारों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। भूमिधरी अधिकार न मिलने के चलते लगभग 1500 परिवारों को सड़क, बिजली, सामाजिक पेंशन, आवास योजना, कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। शमशेर भड़ाना, अलीशेर, जगमोहन सिंह, बाबू बशीर, युसूफ, शहजाद आदि ने विधायक का आभार जताया।
