हजारों छात्र- छात्राओं ने ली हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा

विकासनगर। हिमालय बचाओ अभियान के तहत पछुवादून में लगातार विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने बताया कि हिमालय जीवनदायनी है। हिमालय है तो धरती पर जीवन भी है। बिना हिमालय के धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए सभी को हिमालय बचाने के लिए आगे आना चाहिए। श्री गुरुराम राय इंटर कालेज सहसपुर में प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी ने छात्र छात्राओं को हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा करवाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने डॉ. सैनी ने कहा कि हिमालय उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश का भाल है। कहा कि हिमालय सिर्फ बर्फीली चोटियों व पहाड़ियों तक सीमित नहीं है। बल्कि पूरा उत्तराखंड हिमालय क्षेत्र हैं। जहां भी हम रहते हैं वह हिमालय में आता है। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, अनियोजित विकास, पेड़ो के कटान के कारण आज हिमालय खतरे में आ गया है। कहा कि हिमालय को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। रॉयल कालेज बाड़वाला में प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कौर ने छात्र छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। छात्र छात्राओं को हिमालय के महत्व के बारे में बताया। कहा कि हिमालय से हमें स्वच्छ हवा, पानी के साथ साथ अन्न की प्राप्ती होती है। वीर अर्जुन स्कॉलर्स एकेडमी की प्रधानाचार्य सोनम माथुर ने छात्र छात्राओं को हिमालय बचाओं प्रतिज्ञा कराई। कहा कि हिमालय को बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *