टोल प्लाजा कर्मियों पर किसानों से अभद्रता का आरोप

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शनिवार को भाकियू तोमर के प्रदेश सचिव विकास सैनी के नेतृत्व में किसान भगवानपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने कहा कि टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी किसानों से टोल लेने को लेकर अभद्रता करते है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसानों के साथ अभद्रता हुई तो भाकियू के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस दौरान भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष यूनिस प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव तालिब हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, मंडल अध्यक्ष तस्लीम, नसीम, मेहताब आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *