3.50 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा
चम्पावत। पुलिस ने 3.50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को दबोचा है। पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने रविवार सुबह ककराली गेट बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान काठगोदाम, नैनीताल निवासी 23 वर्षीय सूरज गोस्वामी के पास से 3.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई दिलबर सिंह, कांस्टेबल अनिल गुप्ता, गुलाम जिलानी, श्याम सिंह, अजय कुमार शामिल रहे।
