लोहाघाट में 19 से होगा गणेश महोत्सव
चम्पावत। लोहाघाट में गणेश महोत्सव 19 सितंबर से होगा। दस दिनी महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पालिका सभागार में आयोजन समिति की बैठक हुई। बताया कि 19 सितंबर को महोत्सव का शुभारंभ होगा। बताया कि ऋषेश्वर मंदिर से कलश यात्रा और गणेश झांकी निकाली जाएगी। अयोध्या के कथा वाचक पंडित ज्ञान द्विवेदी रामकथा का प्रवचन करेंगे। इस दौरान बिजली, पानी समेत तमाम व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। बैठक में किरन पुनेठा, अमित जुकरिया, सुशीला बोहरा, शांति वर्मा, शांति कोठारी, निर्मला अधिकारी, शोभा उप्रेती, लता वर्मा, रेनू गड़कोटी, गोविंद वर्मा, राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, नवीन नाथ, दीपक गोस्वामी, राजू गड़कोटी, चंद्रशेखर जोशी, केदार बोहरा, विवेक ओली, जीवन गहतोड़ी, हरीश मेहता आदि मौजूद रहे।
