जिला अस्पताल: आज से सुचारू होगी ओपीडी
मुरादाबाद
शुक्रवार से जिला अस्पताल में ओपीडी की सेवाएं पुन: सुचारू तरीके से आरंभ हो जाएंगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के भयावह हो जाने को देखते हुए डॉक्टरों ने मरीजों को सीधे तौर पर देखना बंद कर दिया था।
पूर्व की तरह शुक्रवार से ओपीडी में सभी चिकित्सक अपने कक्ष में बैठेंगे और मरीजों को देखकर दवा लिखेंगे। पिछले हफ्ते अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित और आशंकित मरीजों की सहूलियत के मद्देनजर विशेष ओपीडी सेवा शुरू की गई थी। ऐसे मरीज सुबह दस से मध्यान्ह बारह बजे तक पहुंचकर ईएनटी सर्जन और नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखा रहे थे। शुक्रवार से मरीजों के लिए ओपीडी सेवा सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी।
