विवाहिता ने लगाया  देवरों पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप

हमीरपुर
विवाहिता ने अपने पति तथा देवरों पर मारपीट करने के साथ ही अवैध संबंध बनाने का पति द्वारा दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है जिसपर कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डेह निवासी गुड़िया पत्नी अशोक यादव ने कोतवाली में दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह लगभग ढाई साल पहले हुआ था और उसके एक साल का पुत्र भी है। तभी से उसका पति अशोक, देवर हरि यादव,लाली यादव उसके साथ मारपीट और गालीगलौज करते रहे हैं इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि उसका पति अशोक यादव उसपर अपने भाईयों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है जिसके चलते सभी लोग अक्सर मारपीट करते हैं।शुक्रवार को भी सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके दुधमुंहे बच्चे के ऊपर चढ़कर उसे भी मारने का प्रयास किया था।पीडिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *