राइंका त्यूणा में बाल कविता संग्रह का लोकार्पण किया

नई टिहरी। साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ. सुरेंद्र दत्त सेमल्टी की बाल कविता संग्रह ‘आगे बढ़ते जाना हर पल’ व ‘सफलता के सूत्र’ का राइंका त्यूणा बगडवालधार में डॉ. सेमल्टी के सम्मान समारोह के साथ उनकी नवीनतम काव्य कृतियों का लोकार्पण किया गया। शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दत्त की बाल कविता संग्रह आगे बढ़ते जाना हर पल व सफलता के सूत्र छात्र छात्राओं के लिये प्रेरणादायी रचनाएं है। विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह ने पुस्तकों का लोकापर्ण किया गया,विद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. सेमल्टी का शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. सुरेन्द्र दत्त ने सभी लोगों का आभार जताते हुये विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के साथ ही शिक्षा संस्कार के क्षेत्र में शिक्षकों और अभिभावकों को साथ मिलकर काम करने को कहा। डॉ. सुरेंद्र दत्त को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य हेतु अब तक सौ से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा कविता, कहानी सहित तंत्र साहित्य में कई पुस्तकें लिखी जा चुकी है। मौके पर डॉ. नवीन चन्द्र कांडपाल, हरीश चंद्र शर्मा, पूर्वानन्द बंगवाल, अनिल नेगी, धीरज डंगवाल, राजेन्द्र सिंह, महेश लाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *