पिथौरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। नगर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। इस दाद्यैरान स्वस्थ शरीर के लिए महिलाओं व बच्चों को संतुलित आहार के बारे में बताया। मंगलवार को बजेटी में राष्ट्रीय पोषण अभियान सेवा पखवाड़े में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पोषण अभियान शरीर के पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने का प्रयास करता है। महिलाओं व बच्चों को संतुलित आहार की आवश्कता होती है। इसकी कमी से वह कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक बबीता पुनेठा ने कहा कि स्वस्थ व संतुलित भोजन से ही मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। इस दौरान बाल विकास अधिकारी निर्मल बसेडा,भाजपा जिला मंत्री महेश पाठक,जिला मंत्री राजेश शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन,प्रमिला बोहरा,हेमा महर,अनीता सामंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
