मुख्यालय पहुंचने पर व्यापारी नेता का किया स्वागत

रुद्रप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद उस्मान का जिला मुख्यालय पहुंचने पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री ने व्यापारियों को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की जो भी समस्याएं होगी उन्हें हल करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, लक्ष्मण बिष्ट ने प्रदेश संगठन मंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *