123 निर्धन और बेसहारा लोगों बांटी राशन किट

मसूरी

आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में मसूरी स्थित भगवान शंकर आश्रय परिक्षेत्र में ज्ञानोदय वाटिका के संयुक्त प्रयास से भंडारा यज्ञ का पांचवां सप्ताह संपन्न हुआ। क्षेत्र के 123 गरीब ग्रामीण परिवारों को राशन किट वितरित की गई। आश्रम की ओर से गुरु श्रेष्ठ प्रोफेसर आर्यम ने निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए हमेशा के लिए भंडारा कार्ड योजना के तहत प्रत्येक माह राशन देने की घोषणा भी की। फाउंडेशन की व्यवस्था प्रमुख यामिनी श्री ने बताया कि आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रमुख प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्य के मार्गदर्शन में इस संकट की घड़ी में यह अभूतपूर्व अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *