बोट यूनियन के अध्यक्ष के लिए दो नामांकन हुए
नई टिहरी। गंगा भागीरथी बोट यूनियन के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन हुए। सिंगल नामांकन होने पर सचिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद पर क्रमश: गबर पंवार, मनीष नेगी व अजय बहुगुणा निर्विरोध चुने लिए गये हैं। जबकि अध्यक्ष पद पर दो नामांकन लखवीर चौहान और विरेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष पद पर आशिष रावत और मनीष नेगी ने नामांकन किया है। चुनाव कमेटी के जितेंद्र नेगी सहित संदीप रावत, अनूप पंवार व भमा शाह ने बताया कि आगामी 19 सितंबर को वोटिंग होगी। चुनाव मे लगभग 107 वोटर शामिल होंगे। मतदान सुबह 10 बजे से मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
