बकाया किराया न देने पर नौ दुकानें सील, मचा हड़कंप

यमुनानगर………

दुकानों का किराया जमा न कराने वाले बकायादारों के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी है। बुधवार को निगम की टीम ने नौ दुकानें सील कर दी। इसमें मीट मार्केट की सात और वर्कशॉप रोड और सब्जी मंडी की एक- एक दुकान शामिल है। बकायादारों पर साढ़े 12 लाख रुपये बकाया था। निगम की ओर से इन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका था। बावजूद इसके दुकानदार किराया जमा करवाने को गंभीरता नहीं दिखाई। कार्रवाई के लिए कमिश्नर धर्मवीर सिंह व कार्यकारी अधिकारी अरूण कुमार भार्गव के निर्देशों पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने टीम का गठन किया गया है। टीम में सहायक देशराज, क्लर्क संदीप कुमार, अजय कुमार, नितिन त्यागी, नवीन कुमार, अंकुश कुमार, खुर्शीद खान को शामिल किया गया है। टीम जगाधरी वर्कशॉप रोड की दुकान नंबर दो पर पहुंची। 53 हजार रुपये बकाया किराया जमा न करवाने पर टीम ने इसे सील कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित मीट मार्केट पहुंची। यहां निगम की टीम ने दुकान नंबर 42, 43, 44, 51, 53, 69 व 71 को सील कर दिया। इन दुकानों पर 5.90 लाख रुपये बकाया थे। इसके बाद निगम की टीम ने न्यू सब्जी मंडी की दुकान नंबर दो को सील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *