ट्रेनों के टाइम टेबल में होंगे बदलाव, आय बढ़ेगा
अंबाला………
रेलवे ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने की तैयारी में है। जुलाई 2021 में रेलवे का नया ऐतिहासिक टाइम टेबल आने की संभावना है। इसमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रेलवे के इतिहास में यह टाइम टेबल अपने आप में एक छाप छोड़ जाएगा। हरियाणा और पंजाब में भी ट्रेनों के समय में बदलाव होगा।
इसके साथ ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने, ठहराव बंद करने, ट्रेन नंबरों में बदलाव, ट्रेनों को अपग्रेड करना जैसे पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मुंबई (आइआइटी) और इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) बेंगलुरु को टाइम टेबल बनाने का जिम्मा दिया गया है। दस हजार से अधिक ट्रेनों के ठहराव बंद करने पर विचार किया जा रहा है ताकि ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जा सके।
