दहेज हत्या के दो आरोपी पकड़े
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपी अभी चल रहे हैं। नौ सितबंर को मो. बुन्दन पुत्र कदीर अहमद निवासी ग्राम देवरनिया मुंडिया जागीर देवरनियां बरेली ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी पुत्री शबाना का निकाह जून 2018 में अनवार पुत्र सज्जाद हुसैन निवासी वार्ड 18 सिरौली किच्छा के साथ हुआ था। आरोप है कि 8 सितबंर को पति अनवार, ससुर सज्जाद हुसैन, सास शहाना, जेठ अबरार ,जेठानी नाजरा, ननद राविया आदि ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शबाना की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने शबाना के जेठ अबरार व उसकी पत्नी नजारा को ग्राम सकटुवा बिलासपुर रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि शबाना के पति अनवार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
