संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता 26 व 27 सितम्बर को
रुद्रपुर। संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता 26 व 27 सितम्बर को पुष्पा प्रियंका विद्या मंदिर नानकमत्ता में होगी। गुरुवार को बीईओ तरुण पंत ने ब्लॉक के सभी विद्यालयों के हिन्दी व संस्कृत विषय की बैठक जीआईसी सभागार में ली। समन्वयक उमेश चंद्र पाण्डे ने नियमावली बताई। कहा कि छह प्रकार की प्रतियोगिता होंगी। जिसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नूत्य, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण, श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता होंगी।
