स्कूल में चोरी
रुद्रपुर। पुलिस ने एक स्कूल से चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। किड्स केयर पब्लिक स्कूल मॉडल कालोनी निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 20 सितंबर की रात चोर स्कूल परिसर में घुसे। उन्होंने क्लास रूम की दीवार तोड़कर एक बैट्री चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
