विशेष सफाई अभियान के तहत निकाली जागरुकता रैली
रुद्रपुर। नगर पालिका 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चला रहा है। गुरुवार को स्कूली बच्चों व एनडीआरएफ के जवानों, पालिका प्रशासन की टीम ने रैली निकाली। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि नगर पालिका डेंगू की रोकथाम के साथ पॉलीथीन पर प्रतिबंध को लेकर गंभीर है। नगर पालिका गदरपुर ने इसे लेकर जन जागरुकता रैली की है। रैली गदरपुर के नगर पालिका कार्यालय से इंटर कॉलेज तक गई। रैली में एनडीआरएफ जवानों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे ने प्रतिभा किया। यहां ईओ संजीव मेहरोत्रा, मुकेश भंडारी, विजेंद्र कुमार, जयपाल शर्मा, अशोक कुमार बांगा मुकेश कुमार, दीपेश जोशी, अरुण, अमित, उद्देश, संजीव, रंजीत अजय, राजकुमार, नन्हे, राजेंद्र, राहुल,रति दया जोशी, प्रभा, माया मौजूद रहीं।
