तीन दिन से बीएसएनएल सेवा ठप

बागेश्वर। कपकोट भराड़ी क्षेत्र में तीन दिन से बीएसएनएल संचार सेवा ठप है। टावर नहीं होने सेऑनलाइन कारोबारी परेशान हैं। बैंक, पोस्टऑफिस में काम नहीं हो रहा है। दूर-दराज गांव से आने वाले लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। व्यापार मंडल भराड़ी ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, केवल जोशी शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *