ट्रेविस हेड ने 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
नई दिल्ली ।
ट्रेविस हेड ने डबल सेंचुरी जड़कर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मार्श कप में 114 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी। इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया घरेलू वनडे क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी जडऩे वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 127 गेंदों में 230 रनों की तूफानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हेड ने अपनी पारी में 28 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 230 रनों की पारी के दौरान 160 रन केवल चौके-छक्के से बनाए।
उनकी इस पारी की बदौलत साउथ ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में 391 रन बनाए। हेड के अलावा साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जैक विदराल्ड ने 97 रन की पारी खेली। च्ींसलैंड की तरफ से गुरिंदर संधु ने 10 ओवर में 73 रन देकर चार विकेट लिए। बारिश की वजह से मैच को 48-48 ओवर का किया गया। खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। हेड लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। हेड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आखिरी मैच साल 2018 में खेला था।ट्रेविस हेड की बात करें वो आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं। वो साल 2016 से लेकर 2017 तक विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। आरसीबी की तरफ से वो कुछ खास नहीं कर पाए। इस वजह से आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया और किसी अन्य फ्रैंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।