पुलिस जांच में मुठभेड़ में पकडे गये बदमाशों का रिकार्ड चैकाने वाला
’सहारनपुर
’ एसएसपी डॉक्टर एस चन्नाप्पा व एसपी देहात अतुल शर्मा के कुशल निर्देशन में बीती रात बड़ी क़ामयाबी नानोता पुलिस को मिली है, जिसमें नानोता प्रभारी व क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 6 बदमाशों को गिरफ़तार किया है, इनमें 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे जिनका इलाज अस्पताल में हो रहा है, पुलिस द्वारा मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार करना बड़ी कामयाबी है क्योकि यह बदमाश कुख्यात अपराधी किस्म के है, बड़ी घटना को आजम देने की फ़िराक में पकड़े गए बदमाशों का लम्बा चैड़ा आपराधिक इतिहास भी है जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे, पुलिस के अनुसार पकड़े बदमाशों में से 4 बदमाशो पर दर्जनों मुकदमें है, जिनमें कुख्यात बदमाश राशीद पर 29 मुकदमें दर्ज़, जावेद उर्फ सादिक पर 17 मुकदमें दर्ज़, कुख्यात अपराधी जीशान पर भी 29 मुकदमें दर्ज, अपराधी अलीशान पर 14 मुकदमें दर्ज है, इतने बड़े पैमाने पर अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ना सहारनपुर पुलिस की सबसे बड़ी क़ामयाबी है, इसका पूरा श्रेय पुलिस कप्तान सहारनपुर डॉक्टर एस चन्नाप्पा व एसपी देहात अतुल शर्मा को जाता है, जिनके निर्देशन में नानोता प्रभारी व क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, जनपद में अपराधियों पर बड़े पैमाने पर कार्यवाही की जा रही है, ज़िलें के बदमाशों को ही नही अन्य जिलों व प्रदेश के अपराधियों को भी सहारनपुर पुलिस जेल का रास्ता दिखा रही है, इस लिये ज़िला धीरे धीरे अपराध मुक्त हो रहा है।
