अभिषेक ने पहले प्रयास में पास की एमबीबीएस परीक्षा

नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लॉक की पट्टी भरपूर के चौण्ड गांव निवासी अभिषेक पाण्डेय ने पहले ही प्रयास में ही एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अभिषेक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में प्रवेश लिया है। राइंका हिसिरियाखाल में गणित प्रवक्ता डॉ. हर्षमणी पांडेय के पुत्र अभिषेक पाण्डेय ने इसी वर्ष 12 वीं कक्षा में श्रीनगर गढ़वाल में संचालित सभी सीबीएसई विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये थे। अभिषेक पाण्डेय ने मेडिकल क्षेत्र में जाकर सेवा समाज करने का जी संकल्प लिया था, वह आखिर साकार कर दिखाया है। अभिषेक की माता रजनी पाण्डेय भी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवीधार में विज्ञान अध्यापिका हैं। केंद्रीय विद्यालय के छात्र रहे अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों व शिक्षकों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *