सहायक निबंधक को शाम तक किराया भुगतान के दिए निर्देश
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में डीएम मयूर दीक्षित ने आम लोगों की 60 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निस्तारण में पूरी अभिरूचि दिखायें। सोमवार को आयोजित जनता दरबार में सुमन कालोनी चम्बा निवासी पन्ना लाल ने सुमन कालोनी क्षेत्र में उनके मकान के बायीं ओर बरसाती नाले से हो रहे खतरे के मध्यनजर नाली निर्माण की मांग की। जिस पर डीएम ने ईओ नगर पालिका चम्बा को त्वरित कार्यवाही को कहा। ग्राम भेनगी रैका प्रतापनगर निवासी पूर्व सैनिक भागचन्द रमोला ने शिकायत कर बताया कि उनकी दो दुकानों का किराया मिनी सहकारी समिति भेनगी ने जनवरी 2022 से आज तक नहीं दिया है। जिस पर डीएम ने ने सहायक निबन्धक सहकारी समिति को शाम तक किराये का पूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए।
