विवाहिता हत्या प्रकरण: पति व ससुर गये जेल, सास फरार
सहारनपुर
विवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में नामजद पति अंकित व ससुर प्रमोद का चालान कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। जबकि सास अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाई है।
गौरतलब है कि शादी के मात्र पांच माह के भीतर ही विवाहिता की संदिग्ध हत्या के बाद मृतका के पिता ने पति, सास व ससुर सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए सम्बन्धित धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं नेहा की पोस्ट मार्टम से शव आने के बाद उसे कोतवाली में रखकर प्रदर्शन किया था। नेहा का गांव सुखेड़ी में बेहद गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस नामजद आरोपी सास की तलाश में लगी है। जो शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होगी ।
