ऑनलाइन समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मेरठ

मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में 25 मई से चल रहे ऑनलाइन समर कैंप का समापन हो गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रुप ए में प्रथम स्थान पर मजेंदर, काशवी, परनित शर्मा, गुन्नौर, जिया शर्मा और जीविका चौधरी रही। ग्रुप बी में रोहन त्यागी, अमनदीप सिंह, खुशबू, दिव्या त्यागी, स्पर्श, आदित्य चौहान, सिद्धांत, यशी चौधरी, अविका सिंघल, निर्भय, ईशान, मनित शर्मा अव्वल रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. विशाल जैन व प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *