कांग्रेस के 70 वार्डों के अध्यक्षों का कार्य हुआ पूर्ण शीघ्र होगी घोषणा: वरूण शर्मा
सहारनपुर
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि 70 वार्डों के अध्यक्षों का कार्य पूर्ण हो चुका है महानगर को पांच जोन में बांटा है प्रत्येक जोन में 14 वार्ड सम्मिलित किए हैं जिसमें प्रत्येक जोन में प्रभारी महासचिव एक और तीन सचिव सह प्रभारी नियुक्त किए हैं 70 वार्डों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी।
वरूण शर्मा आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम जोन में वार्ड 1 से 14 तक दिलशेर राणा महासचिव प्रभारी, सह प्रभारी महानगर सचिव चेतन लाल, सौरभ भारद्वाज,राजीव सोनकर जोन में वार्ड 15 से 28 तक महासचिव प्रभारी नीरज कपिल सह प्रभारी सचिव यशवीर सिंह एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,राजा फरीद, जोन में 29 से 42 वार्ड श्री अमरदीप जैन महासचिव प्रभारी सह प्रभारी सचिव फिरोज खान,अमन चैधरी सतीश शर्मा,जोन में 43 से 56 वार्ड तक महासचिव प्रभारी खुर्शीद अहमद सह प्रभारी सचिव पंडित सुमन शर्मा,यूनुस सिद्धीकी,आरिफ मंसूरी,जोन मे वार्ड 57 से 70 तक महासचिव प्रभारी श्री गुलशेर अल्वी सह सचिव प्रभारी मोहम्मद काशिफ, कमर अली अंसारी,राहिल सैफी को बनाया गया है ।
बैठक में मुख्य रूप से हमारे उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी विशाल जयसवाल मोहम्मद आसिफ खान विक्रम चंदेल इकराम खान महासचिव गण और सचिव गण मौजूद थे
