कपकोट नगर पंचायत बागेश्वर नगर पालिका से निकली आगे
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट कूड़ा निस्तारण के मामले में बागेश्वर नगर पालिका से आगे निकल गई है। जहां बागेश्वर नगर पालिका 54 साल बाद भी अब तक ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण तक नहीं कर पाई है वहीं नगर पंचायत कपकोट ने गठन के 10 साल बाद ही ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
कई प्रयासों के बाद भी नगर पालिका अपने 54 साल में कूड़ा निस्तारण के लिए एक टंचिंग ग्राउंड तक का निर्माण नहीं कर पाई है।
