विधायक ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

हल्द्वानी। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को गुमाल गांव, पनिया मेहता, पनिया बौर, ओखलढूंगा, स्युड़ा सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से हैड़ाखान, खनस्यू मोटर मार्ग मालपा, पनियाबौर से ओखलढूंगा तक कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग लगातार खाई की तरफ धंस रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंगलवार को क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पनिया बौर से ओखलढूंगा तक मार्ग को आपदा मद से जल्द सही करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *