ग्राम समाज की 260 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण को गिरवाया
कानपुर।
एसडीएम ने नर्वल तहसील के गोपालपुर गांव में ग्राम समाज की 260 बीघा भूमि पर से अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। अचानक की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच में पाया गया कि वहां पर 334 अवैध निर्माण हैं, जबकि 200 बीघा से अधिक भूमि पर खेती हो रही है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। इसी आधार पर एडीएम सिटी रिपोर्ट बनाएंगे और राजस्व परिषद के अध्यक्ष को सौंपेंगे। इसके बाद राजस्व परिषद तय करेगा कि उनमें से कितने अवैध कब्जेदारों को हटा देना है और कितने के निर्माण तोड़े जाएंगे। वैसे तो एसडीएम अमित ओमर ने गरीब भूमिहीन कब्जेदारों की अलग और आर्थिक रूप से संपन्न कब्जेदारों की अलग सूची तैयार की है ।
