आपदा प्रबंधन विषय पर दी जानकारी

चमोली

स्व.थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा में महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल द्वारा आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण विभाग पौड़ी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक किशन सिंह पंवार ने आपदा का अर्थ, प्रकार, न्यूनीकरण व आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। आपातकालीन दूरभाष नंबर पर सूचना, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव के कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. बीपी उनियाल, नोडल अधिकारी डा. पवन कुमार, राजस्व उप निरीक्षक पुष्कर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *