छात्र-छात्राओं को बैंक से संबंधित जानकारी दी

चम्पावत

टनकपुर डिग्री कॉलेज में भारतीय स्टेट बैंक की टीम ने छात्र-छात्राओं को बैंक से संबंधित जानकारियां दीं। प्राचार्य डॉ़ अनुपमा तिवारी ने बताया कि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अमित पांडेय की टीम ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग, अकाउंटिंग, ऑडिट और काउंसिलिंग आदि जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ़ सुमन कुमारी ने किया। वहीं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज में चम्पावत के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने छात्र-छात्राओं को धुम्रपान के दुष्प्रभाव बताए। यहां डॉ़ एसके कटियार, डॉ़ सुल्तान सिंह यादव, डॉ़ विमल जोशी, डॉ़ सुषमा मक्कड़, डॉ़ विजय डालाकोटी, डॉ़ किरन दानू, डॉ़ होशियार सिंह, चंद्र मोहन सिंह, हरीश चंद्र, हरीश पांडेय, उमेश उप्रेती आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *