बसपा के राम भक्ति जिलाध्यक्ष और सुबोध बने महासचिव

पौड़ी

पौड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए बसपा ने जिले की कार्यकारिणी का गठन किया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। शनिवार को बदरीनाथ धर्मशाला में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ नाथीराम और प्रदेश सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धीर सिंह बिष्ट ने भी हिस्सा लिया। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की और इसके बाद जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में सर्वसम्मति से राम भक्ति को जिलाध्यक्ष, राजीव सिंह को उपाध्यक्ष, सुबोध कुमार महासचिव, जिला सचिव जयकृत सिंह, कोषाध्यक्ष राम लाल और जिला प्रभारी गोविंद लाल शिल्पी को बनाया गया। प्रदेश महासचिव डॉ नाथीराम और प्रदेश सचिव धीर सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर रही है। कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। प्रदेश सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने सत्ता सभाली लेकिन एक भी जिला बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई जबकि प्रदेश में कई जगहों से नए जिलों के गठन की मांगें हर बार उठ रही है। वहीं बसपा ने तत्कालीन उत्तर प्रदेश में ही यहां रुद्रप्रयाग,बागेश्वर व चंपावत सहित चार नए जिले बना दिए थे।इसके अलावा नई तहसीलों को भी बनाया। इससे प्रदेश में प्रशसानिक तंत्र को मजबूती मिली और पहाड़ी प्रदेश में लोगों की भागदौड़ भी कम हुई। बैठक में अजय कुमार, दिनेश, वीर सिंह राणा, श्रवण कुमार, जय प्रकाश आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *