जंगल से शिकारी दबोचा, मांस सहित नेवले के बाल बरामद

बिजनौर

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर खो बैराज हरेवली नदी के जंगल से एक शिकारी को गिरफ्तार किया। जबकि दो शिकारी भाग गए। पुलिस ने मौके से दो देशी बंदूक 12 बोर, पांच जिंदा कारतूस 12 बोर,50 किलो जंगली माहे का मांस सहित 2 किलो नेवले के बाल आदि बरामद किया।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने रविवार को पुलिस बल के साथ हरेवली बैराज स्थित खो नदी के जंगल मे छापा मारकर जंगली जानवरों का शिकार कर लौट रहे एक आरोपी इरशाद पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला नौंधना शेरकोट को गिरफ्तार किया। जबकि उसके दो साथी सुहैल पुत्र नूर अली निवासी ग्राम सातनगर थाना शेरकोट व सनव्वर पुत्र अख्तर निवासी ग्राम भनोटी थाना शेरकोट भागने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *