गोवंश के शव मिलने से हिंदू संगठनों का हंगामा
बिजनौर
चांदपुर फीना मार्ग कर एक बाग मै गो वंश के शव मिलने से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के शव को दफना दिया।
फिना मार्ग पर सड़क से दूर एक बार में एक गोवंश के शव पड़े होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जवानों ने बजरंग दल के नेता संजय बजरंगी व मनजीत सिंह के नेतृत्व में हंगामा किया और गोवंश की हत्या का आरोप लगाते हुए शव को यहां डालने की बात कही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस का मानना है की गोवंश को किसी अन्य स्थान पर मारा गया होगा।
