कुंजापुरी मेले में छात्रों ने गाए गढ़वाली, कुमाऊनी गीत
नई टिहरी
। सुप्रसिद्ध 47 वे मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में बीते मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में मंगलवार रात की सांस्कृतिक संध्या छात्र-छात्राओं के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी, पंजाबी सहित अन्य गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्राथमिक वर्ग (अनिवार्य) में गुरुराम राय पब्लिक स्कूल नरेन्द्रनगर ने प्रथम, माउंट कार्मल एकेडमी ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया, प्राथमिक वर्ग (ऐच्छिक) में गुरुराम राय पब्लिक स्कूल नरेन्द्रनगर प्रथम और सरस्वती शिशु मंदिर नरेन्द्रनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया गया। उच्च वर्ग (अनिवार्य ) में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर ने प्रथम तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नरेन्द्रनगर ने दूसरे स्थान हासिल किया। बुधवार को दोपहर बाद महिला फुटबॉल और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाऐगी। मौके पर मेला संरक्षक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ,मेला समिति अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, खेल विभाग अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण, प्राचार्य प्रो. आरके उभान, सूर्यप्रकाश जोशी, महेश गुसाईं, रमेश असवाल, डॉ. विक्रम, ऋतुराज नेगी, मदन लाल चमेाली, पुष्पा राणा आदि उपस्थित थे।
