जिलाधिकारी को दिव्यांगों की समस्याएं बताईं

बिजनौर

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने सोमवार को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा को दिव्यांगों की समस्या सेअवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने जिला उद्योग केंद्र खादी ग्राम उद्योग , बैंकों द्वारा दिव्यांग जनों का ऋण स्वीकृत करने की मांग की है। इसके अलावा दिव्यांग शादी अनुदान योजना, आयु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं आदि से भी अवगत कराया। इस मौके पर सजाकत हुसैन, मोहम्मद आजम, प्रचार मंत्री ज्ञानेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आकिल,ऋषिपाल सिह, बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *