छह गाड़ियां, 35 दमकलकर्मी और चार घंटे की मशक्कत
मुरादाबाद
मयूर इंटर प्राइजेज निर्यात फर्म में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की सूचना मिलते ही एसएचओ कटघर गजेंद्र सिंह, रामपुर दोराहा चौकी प्रभारी राशिद खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई। एक के बाद एक छह दमकल वाहन पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। एफएसओ ने बताया कि प्रत्येक गाड़ी में पांच दकमलकर्मी के अनुसार करीब 35 लोगों की टीम इस काम में लगाई गई। छह दमकल वाहन खाली होते ही पास के हाईडेंट से पानी भर कर लाते रहे। करीब पचास टैंकर पानी आग बुझाने में लगा। सुबह करीब पौने नौ बजे से आग बुझाने में जुटी टीम दोपहर साढ़े 12 बजे आग पर प्रभावी काबू पा सकी। करीब चार घंटे तक टीम के लोग जान जोखिम में डाल कर आग बुझाने में लगे रहे। इस दौरान फर्म कर्मचारी भी सामान को समेट कर उसे बचाते नजर आए।
