परिजनों ने उर्सला के वार्ड ब्वॉय पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
कानपुर
ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उर्सला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसी आधार पर कार्रवाई करेगी।
रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाले ट्रैफिक पुलिस के दारोगा प्रदीप कुमार सिंह (43) की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के चलते परिवार वाले उन्हेंं लेकर सुबह उर्सला अस्पताल गए थे। जहां कंपाउंडर ने उन्हेंं इंजेक्शन लगाया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
मूल रूप से प्रदीप कुमार सिंह जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना अंतर्गत सिमराय गांव के रहने वाले थे और यहां पुलिस लाइन में पत्नी शीला तीन बेटियों और एक बेटे के साथ सरकारी आवास में रहते थे। बेटे प्रांजल ने बताया कि रविवार रात पिता करीब 11:00 बजे ड्यूटी से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने गए तो उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर उन्होंने डाइजीन सिरप पी लिया था। सुबह फिर तबीयत बिगड़ने लगी तो वह बहन दीप्ति के साथ पिता को लेकर उर्सला अस्पताल गए। जहां कंपाउंडर ने उन्हेंं दो इंजेक्शन लगाए लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
निजी हाँस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई मौत

प्रांजल के मुताबिक इसके बाद वह पिता को लेकर लीलामणि हॉस्पिटल गए,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रांजल ने उर्सला अस्पताल के कंपाउंडर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।