चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, आलानकब, चाबी का गुच्छे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआई जनार्दन भट्ट, बलवन्त सिह, मनोज कुमार ने शनिवार की रात्रि में गश्त के दौरान खुनसरा मार्ग में झाड़ियों में छिपे चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विनोद प्रभाकर निवासी नवाबगंज बरेली, ललित कुमार, दीपांशु, अमन निवासी हाफिजगंज, बरेली बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपी सितारगंज की दुकानों और गोदामों में चोरी करने आये थे। आरोपियों की निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर सीज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *