घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला से की अभद्रता
काशीपुर
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी रिश्तेदारों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।ग्राम रम्पुरा निवासी पूजा कौर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके पति भीम सिंह की भाभी परमजीत कौर पत्नी स्व. समरजीत सिंह, उसकी बेटी सिमरन कौर, सुमन कौर पुत्रीगण स्व. समरजीत सिंह, अमन सिंह पुत्र समरजीत सिंह, इन्दर सिंह पुत्र जसवन्त सिंह, बन्नू कौर पत्नी जसवन्त सिंह, निक्की पुत्री जसवन्त सिंह उसके पड़ोसी है, और कच्ची शराब बेचते है। उन्होंने आने जाने के रास्ते पर पक्की भट्टियां लगा रखी है, जिसकी वजह से काफी परेशान होती है। तरह तरह के लोगों के आना जाना लगा रहता है। 06 अक्टूबर 2023 को रात्रि करीब 8:00 बजे परमजीत कौर, सिमरन कौर, सुमन कौर, अमन सिंह, इन्दर सिंह, बब्बू कौर व निक्की एकराय होकर घर के अन्दर घुस आये और गाली गलौज कर उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी अमन सिंह उसे घसीट कर एक कोने में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग आ गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने मारपीट में घायल पति का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
