रुड़की में अतिक्रमणकारियो को पुलिस की फटकार, आठ चालान

रुड़की

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को जमकर फटकार लगाई। अभियान में आठ चालान किए गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन्स कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाजार का रुख किया। पुलिस की टीम सबसे पहले सिविल लाइन्स बाजार से गुजरी। टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि वह अपने डिस्प्ले के सामान को सड़क के किनारे न रखें। अन्यथा सामान को जब्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *