भाजपा युवा मोर्चा रायवाला मंडल की नवनियुक्त टीम को सम्मानित किया

ऋषिकेश

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा युवा मोर्चा रायवाला मंडल की नवनियुक्त टीम को सम्मानित किया। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को जन-जन तक भाजपा सरकार की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। मंगलवार को भाजयुमो रायवाला की नवनियुक्त टीम ने मंडल अध्यक्ष सागर गिरि के नेतृत्व में बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ है, जो हर वक्त संगठन की ढाल की तरह कार्य करता है। चुनावों में युवा मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सरकार की विकासपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष सूरज चौहान, रोशन कलूड़ा, मनोज शर्मा, महामंत्री विशाल भट्ट, रोबिन रावत, मंत्री संदीप शर्मा, परवेश कलूड़ा, सूरज कश्यप, कोषाध्यक्ष अनुष रावत, कार्यालय प्रभारी शिवम पाल, मीडिया प्रभारी गुलशन शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश क्षेत्री, आईटी प्रभारी राहुल कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य विकास भंडारी, निशांत चौहान, दीपक भट्ट, आदर्श पंवार, राहुल थापा, निशांत रावत, अनुज धस्माना, अमरजीत, पियूष जोशी, सार्थक राणा, आयुष गुरंग को सम्मानित कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *