रजपुरा में आठ पेड़ चोरी, केस दर्ज

 

रुद्रपुर

ग्राम रजपुरा में आठ सरकारी पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम रजपुरा स्थित सरकारी भूमि में सेमल व कदम के पेड़ खड़े हैं। आरोप लगाया कि 16 दिसंबर को अज्ञात कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कदम के आठ पेड़ काटकर चोरी कर लिए। राजस्व निरीक्षक ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *