दीक्षांत समारोह को लेकर गढ़वाल विवि में अवकाश पर रोक

श्रीनगर गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। जल्द ही तिथि की घोषणा किये जाने की उम्मीद है। गुरुवार को इस संदर्भ में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. धीरज शर्मा ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि विवि के दीक्षान्त समारोह की तैयारियों तेज चल रही है। समारोह के सफल आयोजन के दृष्टिगत दीक्षान्त समारोह समापन तिथि तक विवि में कार्यरत समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभागों/कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे एवं दीक्षान्त समारोह की अवधि तक विशेष आकस्मिक परिस्थितियों अथवा चिकित्सकीय कारणों के अतिरिक्त कोई भी अवकाश अनुमन्य नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *