चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि शनिवार को देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को पकड़ कर थाना झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी हुई दो मोटरसाइकिल और गंगनहर, सिडकुल थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अक्षय निवासी गंगदासपुर जट थाना देवबंद जिला सहारनपुर, सचिन निवासी ग्राम कुंजा बहादुरपुर हरिद्वार बताया। इन दोनों पर पूर्व में भी थाना झबरेड़ा और कोतवाली गंगनहर में मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *