पदक विजेता खिलाड़ी पुरस्कार को 31जुलाई तक करें आवेदन

पिथौरागढ़। प्रदेश में खेल निदेशालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2022 के दौरान राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले जो खिलाड़ी जो पूर्व में आवेदन करने से छूट गए हैं, वह आगामी 31 जुलाई तक पत्र पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर देहरादून आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ियों से जिला खेल कार्यालय में संपर्क करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *